संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बुधवार को प्रखंड के प्रायः सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक आहूत कर वर्ग 05 एवं 08 के छात्र/ छात्राओं का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। वार्षिक परीक्षा में ग्रेड ए ,बी, सी और डी प्राप्त करने वाले छात्रों के बीच प्रगति पत्रक का भी वितरण करना था। मगर विद्यालय स्तर पर प्रगति पत्रक उपलब्ध नहीं होने की वजह से बुधवार को छात्रों के बीच प्रगति पत्रक का वितरण नही हो सका। प्रगति पत्रक के उपलब्ध होने पर वितरण की बात बताई गई। इधर परिणाम घोषित होने पर छात्र/ छात्राएं काफी उत्साहित दिखे। मगर प्रगति पत्रक नही मिलने से कई बच्चें निराश भी दिखे।उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एचएम सच्चिदानंद शर्मा ने बताया कि परीक्षा में ई ग्रेड लाने वाले बच्चों के लिये विद्यालय स्तर पर 01 अप्रैल से विशेष कक्षा का संचालन किया जाएगा।मालूम हो कि वर्ग 05 एवं 08 की परीक्षा 07 से 10 मार्च तक ली गई थी। जबकि वर्ग 01 से 04 और 06 तथा 07 की परीक्षा 25 से 29 मार्च तक संपन्न की गई। जिनका मूल्यांकन 01-05 अप्रैल तक होगा। जिसके बाद परीक्षाफल शिक्षक अभिभावक बैठक कर विद्यालय स्तर पर 11 अप्रैल को घोषित किया जाएगा। शिक्षकों की माने तो 01 अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत के साथ ही सभी बच्चे अगली कक्षा में प्रोन्नत माने जायेंगे।
फ़ोटो(परीक्षा फल प्रकाशित करते एचएम)।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग