राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा/सारण (मनींद्र नाथ सिंह मुन्ना)। दिघवारा स्थित एकलव्य एसपी एकेडमी में स्कूल से पास आउट हो रहे बच्चों के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस कार्यक्रम का उद्धघाटन माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव राजा जी राजेश, रामजंगल सिंह महाविद्यालय के संस्थापक सचिव अशोक सिंह, कॉलेज के पूर्व प्राचार्य विजय कुमार सिंह, स्कूल के पूर्व प्राचार्य राजीव शरण व शशि भूषण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्कूल से पास आउट होने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा साउथ इंडियन परिधान धारण कर मनमोहक प्रस्तुति की गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग