राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। रामनवमी, रमजान माह। और चैती छठ व्रत को लेकर मांझी थाना परिसर में गुरुवार को अंचलाधिकारी धनंजय कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में कई आवश्यक निर्देश दिए गए। रामनवमी, रमजान माह एवं चैती छठ पूजा को शांतिपूर्वक मनाने की अपील की गई। जबकि खतरनाक घाटों को चिन्हित कर वहां बैरिकेटिंग, नाव, गोताखोर आदि की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई। जबकि छठ पूजा के दिन सरकारी नाव को छोड़कर बाकी के नाव के परिचालन पर रोक लगाई गई। साथ ही घाटों पर जनप्रतिनिधियों को उपस्थित रहने की बात कही गई। जबकि रामनवमी में एवं छठ पूजा में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाई गई। थाना अध्यक्ष मोहम्मद जकरिया ने कहा कि पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इस मौके पर उमा शंकर ओझा, अख्तर अली, मंजूर आलम खान, डॉ सत्य नारायण यादव, रमेश यादव, बिगन सिंह, मोहम्मद नबी हसन, रोहित गिरि, एएसआई अयूब खां, दीना यादव, भरत मांझी, पिंटू कुमार सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग