राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सड़क दुर्घटना में मौत के बाद मृतक पत्नी के पति को सहायता राशि का चार लाख रुपये का चेक सीओ कुमारी सुषमा द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि इस सहायता राशि को सदुपयोग करने और अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए उपयोग में लाने की सलाह दी। बताया गया है कि एकमा प्रखंड क्षेत्र के देवपुरा पंचायत के देवपुरा मठिया गांव निवासी भोलाराम की पत्नी की वर्ष 2020 में 5 अगस्त को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसका अनुग्रह अनुदान राशि की चार लाख का चेक सीओ कुमारी सुषमा ने अंचल कार्यालय परिसर मे पति भोलाराम को सौंपा। इस अवसर पर देवपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना शाही आदि अन्य भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग