- स्पेशल परीक्षा में 52% परीक्षार्थियों का फसा रिजल्ट
प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जयप्रकाश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित टीडीसी पार्ट वन सत्र 2019 – 22 का परीक्षा फल जयप्रकाश विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा शनिवार के दिन जारी कर दिया गया। उक्त परीक्षा फल में 84% परीक्षार्थी पास / प्रमोट होने में कामयाब रहे तथा 16% परीक्षार्थी या तो फेल हुए हैं या अनुपस्थित रहे हैं या एक्सपेल्ड हुए। वही स्नातक प्रथम सत्र 2020 के स्पेशल एग्जाम में 48% परीक्षार्थियों ने अपना परीक्षा क्लीयर किया है जबकि 52% परीक्षार्थियों का परीक्षा क्लियर नहीं हो पाया है।उक्त बातो की जानकारी जेपीयू के पीआरओ डॉ हरिश्चंद्र ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग