प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जेपीयू की अंगीभूत इकाई पृथ्वी चंद विज्ञान महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तृतीय दिवस का शुभारंभ प्रतिदिन की भांति एनएसएस के लक्ष्य से हुआ। तदोपरांत योगासन एवं जागरूकता रैली निकालकर कार्यक्रम को विधिवत शुरू किया गया। एनएसएस के स्वयंसेवकों ने जागरूकता रैली में ‘बेटी का अधिकार है पढ़ना, हर मैदान में आगे बढ़ना’ ‘अपनी मिट्टी अपनी शान, पढ़ लिखकर होगी पहचान’ जैसे बेटी अधिकार और शिक्षा से जुड़े हुए नारे लगाकर समाज को जागरूक होने का संदेश दिया। साथ ही स्वच्छता अभियान से जुड़े हुए बोध वाक्य ‘शौचालय का प्रयोग करें, भारत को खुशियों से भरे’ जैसे नारे लगाकर अपनी स्वयंसेवी भावनाओं को समाज के सम्मुख अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के अगले क्रम में स्वयं सेवकों ने स्वल्पाहार कर बौद्धिक सत्र का प्रारंभ हुआ, जिसमें संस्थान के प्रबुद्ध शिक्षकों ने अपने-अपने विषय पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किए। डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने हिंदी भाषा और उसकी बोलियों के संदर्भ में प्रकाश डाला। डॉ जोईता दास ने सांस्कृतिक और कलात्मक कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं पेंटिंग जैसी गतिविधियों का आयोजन कराया। कार्यक्रम के समापन तक स्वयंसेवकों के उत्साह वर्धन हेतु पीसी विज्ञान कॉलेज के प्राचार्य डॉ शंभू कुमार एवं सभी वरिष्ठ शिक्षकगण उपस्थित रहे, जिनमें डॉ एम एच सिद्धिकी, एनएसएस पदाधिकारी डॉ प्रशांत कुमार मिश्र, डॉ कृशानु घोष, डॉ अनुज कुमार, डॉ अशोक कुमार, डॉ फिरोज अख्तर, डॉ दीपक प्रकाश, प्रो. सतीश कुमार, डॉ. मेहंदी रजा, अमरनाथ , शशि एवं समस्त कर्मियों के सहयोगात्मक सानिध्य में कार्यक्रम अपने गरिमा पूर्ण वातावरण में विधिवत संपन्न हुआ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग