संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। आज के अघ्यनरत छात्र छात्रा ही देश के भविष्य है और आने वाले समय मे इन्ही के कंधे पर देश प्रदेश के विकास की जिम्मेवारी होगी। इसलिए जब तक समाज का एक एक बच्चा शिक्षित नहीं होगा तब तक देश प्रदेश के विकास की कल्पना बेमानी होगी। उक्त बाते एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित डानवास्को बोर्डिंग स्कूल के वार्षिकोत्सव पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित छात्र, छत्राओ, अभिभावको,शिक्षाविद,एवं शिक्षको को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने उपस्थित छात्र छत्राओं एवं शिक्षको से भाषा एवं गणित के अलावे प्रारंभिक स्तर से ही कैशल विकाश पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय प्रबंधन के प्रमुख अलिउर रहमान ने शिक्षित समाज का निर्माण एवं शिक्षित समाज से ही देश प्रदेश के उतरोतर विकास की बात कहते हुए उपस्थित लोगो से बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देने एवं किसी तरह की कोताही नहीं बरतने का अनुरोध किया।
वार्षिकोत्सव के मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित करते हुए गुरु वंदना के साथ की गई। जिसके बाद छात्र छत्राओं ने जमकर धमाल मचाया एंव सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत समुह नृत्य, समुह गायन, समाज मे व्याप्त कुरीतियो पर झांकी एंव प्रहसन के उत्कृष्ट प्रदर्शन से उपस्थित लोगो को मंत्र मुग्ध कर खुब वाहवाही बटोरी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रो को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया.वही आगत अतिथियो को बुके दे सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रचार्य सुबोध कुमार मिश्रा ने किया.कार्यक्रम को सम्बोधित करने वालो में विद्यालय के मैनेजर जियाउर रहमान, बनियापुर मुखिया मेराज अहमद, कृष्णमोहन सिंह आदि थे। मौके पर समाजसेवी अजित सिंह, उमाशंकर जी सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग