संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मुख्य बाजार बनियापुर स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन शनिवार को पूरे विधि- विधान के साथ माँ शैलपुत्री की पूजा- आराधना की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में साफ- सफाई के भी विशेष प्रबंध किए गए थे।वही अयोध्या से पधारे आचार्य विजय त्रिपाठी एवं उनके सहयोगी दिनेश त्रिपाठी द्वारा दुर्गा सप्तसती का लयबद्ध पाठ किया जा रहा है। जो आकर्षण के केंद्र बने है। पूजा समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि गढ़देवी परिसर में लोक कल्याण हेतु विशेष तौर पर संपुट मंत्र का अनवरत पाठ चल रहा।इस मंत्र को पापनाशिनी मंत्र भी कहा जाता है। साथ ही लोगों में भक्ति भावना जगाने का भी मंत्र है।चैत्र नवरात्रि को लेकर गढ़देवी मंदिर और परिसर में ही उपस्थित हनुमान मंदिर को भब्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वही रात्रि में आरती के दौरान भक्तों को कोई परेशानी न हो को लेकर दूधिया लाइट से सजावट की गई है। मौके पर आचार्य चंद्रभूषण पांडेय, बिपुल तिवारी, मुख्य यज्ञमान मनोज सिंह,अवधेश पंडित,उत्तम बाबा ,बृजबिहारी पांडेय सहित दर्जनों की संख्या में भक्तगण उपस्थित थे। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते बिगत दो वर्षो से धार्मिक आयोजन बहुत ही सीमित दायरे में हो रहे थे। या यूं कहें कि बहुत सारे कार्यक्रमों एवं धार्मिक अनुष्ठान पर विराम लग गया था। मगर स्थिति सामान्य होने के बाद इस बार श्रृद्धालु काफी उत्साहित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग