राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। लूट की योजना बना रहे तीन अपराधियों में से बनियापुर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो अन्य अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। गिरफ़्तार अपराधी मढ़ौरा (गौरा ओपी) थाना क्षेत्र के मोथहा गांव निवासी 20 वर्षीय चिंताहरण तिवारी बताया जाता है। जिसके पास से एक लोडेड पिस्टल जिसके मैगजीन में भरा हुआ चार जिंदा कारतूस एवं चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद किया गया है। जबकि भागने वाले अपराधियों में नगरा थाना क्षेत्र के कटेसर निवासी अरशद उर्फ मिन्टू एवं गौरा ओपी के रामपुर कला निवासी अंकित कुमार शामिल है। बताया जाता है कि गिरफ्तारी अपराधी से पुछताक्ष के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे है। जिसपर अनुसंधान चल रहा है।
एसआई पिन्टु कुमार के स्वलिखित बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि वाहन चेकिंग हेतु करही के तरफ जा रहा था। तभी बंगरा गेट के पास तीन युवक बाइक लगाकर गमझे से मुँह बंधे खड़े थे।तथा सुनसान जगह पर आपस मे बातचीत कर रहे थे। संदिग्ध स्थिति में युवकों को देख पुलिस गाड़ी खड़ी की गई। तबतक पुलिस वाहन को देख तीनों भागने लगे।जहाँ बल के सहयोग से दौड़कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि पुलिस बल के काफी प्रयास के बाद भी दो अन्य युवक भागने में सफल रहे। गिरफ्तार युवक ने कई अन्य मामलों में भी अपने एवं अपने साथियों की संलिप्तता स्वीकार की है। साथ ही बरामद बाइक भी चोरी की होने की बात बताई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग