राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शराब के नशे में धुत हो मुख्य बाजार पर हंगामा कर रहे युवक को बनियापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।एसआई पिन्टु कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है।जिसमें बताया गया है कि बनियापुर चौक पर एक युवक नशे की हालत में हंगामा कर रहा था।जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही थी।युवक के पास जाने पर उसके मुँह से शराब की गंध आ रही थी।जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर रेफरल अस्पताल में जांच कराई गई तो चिकित्सक द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई।गिरफ्तार युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के धनगड़हा निवासी 21 वर्षीय सौरभ ओझा बताया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग