राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस और एएलटीएफ टीम ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के अलग अलग दो गांवों में छापेमारी करतें हुए भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया वही एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब के लिए एएलटीएफ टीम में दारोगा मो फूलहसन के साथ धवरी गोपाल गांव में छापेमारी की गई तो धर्मेंद्र साह उर्फ बटरा के घर के पीछे से 15 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।
वही शराब धंधेबाज धर्मेंद्र साह उर्फ बटरा फरार हो गया।वही मशरक पूरब टोला गांव में छापेमारी की गई तों पुलिस बल को देख दो युवक भागने लगे जिसमें एक को गिरफ्तार किया गया वही एक फरार होने में सफल हो गया। गिरफ्तार पुरब टोला गांव निवासी निरज कुमार पिता उमेश सिंह और फरार अमन कुमार सिंह पिता स्व अरूण सिंह हैं। जिसमें निरज के पास से 15 लीटर देशी शराब वही फरार अमन के पास से 10 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार को मंडल कारा छपरा भेज दिया गया वही फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग