पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के आदेशानुसार गुरूवार की रात्री में मशरक थाना पुलिस जमादार ओम प्रकाश यादव, बृजनंदन प्रसाद की मौजूदगी में रात्री वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ज़िले से मिलें आदेश के आलोक में पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि रात के समय चलने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करे। कोई संदिग्ध और अपराधी किस्म का व्यक्ति बचकर भागने ना पाए।जिसको लेकर महाराणा प्रताप चौंक पर नाका लगाकर वाहनों को व संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमें बाइक सवार,चार चक्का कार की जांच पड़ताल की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा दिन हो यां रात।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग