राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में दो मारपीट की घटनाओं में जांच पड़ताल के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने गुरूवार को बताया कि थाना क्षेत्र के बली बिशुनपुरा गांव निवासी संगीता देवी पति प्रदीप राय ने प्रमोद राय समेत आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर घर से निकालने का आवेदन दिया था वही मशरक तख्त गांव निवासी शाबरा बेगम पति शौकत अली ने दिए आवेदन में बताया कि वह अपने दुकान पर बैठी कि मुर्तुजा अली ने कातिलाना हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गई वही दुकान का सारा सामान तोड़ फोड़ कर दिया गया वही जाते जाते दुकान में रखी नगदी भी ले गये। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग