मकान के आगे लगा पानी निकालने को विवाद में मारपीट, दो घायल
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के पचखंडा राजापुर गांव में रविवार की सुबह मकान के आगे लगा बरसात का पानी निकालने के विवाद में जमकर मारपीट में मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रघुनाथ सिंह की 50 वर्षीय पत्नी राजकुमारी देवी और 25 वर्षीय पुत्र पप्पू सिंह के रूप में हुई। मामले में घायलों ने बताया कि मकान के दरवाजे पर बरसात का पानी लगा हुआ था उसी को निकालने को लेकर विवाद हुआ जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों द्वारा इलाज के बाद मशरक थाना पुलिस को आवेदन दिया जिसमें जितेन्द्र सिंह पिता- स्व जगदीश सिंह समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग