गांव के ही एक दबंग ने तार काट दर्जन लोगों के घरो की बिजली की ठप्प, लोग परेशान
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के कर्ण कुदरिया पंचायत के सिउरी कुइयां टोला गांव में गांव के ही एक दबंग ने दबंगई दिखाते हुए वर्षों से जल रही बिजली का तार काट एक दर्जन से ज्यादा लोगों के घरो की बिजली सेवा बाधित कर दी है। गांव के लोगों ने रविवार की दोपहर प्रखंड कार्यालय के बगल विद्युत सब स्टेशन पर आकर एक ज्ञापन विद्युत जेई को देने की कोशिश की पर विद्युत जेई के क्षेत्र से बाहर रहने पर फोन कर मामले की जानकारी दी गई। मामले में गांव से आये आधा दर्जन लोगों ने बताया कि उन्हीं के गांव के ललन सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह ने वर्षों से चल रही 220 वोल्ट विद्युत तार को रविवार की सुबह काट कर विद्युत सेवा बाधित कर दिया है और बोलने पर मारपीट की धमकी दे रहा है। विद्युत बंद होने से घरों में बिजली सम्बंधित सेवा ठप्प हो गई है वही पीने के पानी की दिक्कत हो गई है। मामले में विद्युत जेई विक्रम कुमार से उपस्थित लोगों ने फोन पर बात की तो उन्होंने मामले में अभिलंब कारवाई करने का भरोसा दिलाया। मौके पर टनाटन सिंह,सुरेश राय, अच्छेलाल साह समेत एक दर्जन ग्रामीण उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग