प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन का एक बैठक बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी नागेश तिवारी की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई। इस बैठक में 9 अक्टूबर को होने वाली राष्ट्रीय सम्मेलन के रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। इस बैठक में उपस्थित मानवाधिकार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन के लिए विभिन्न कमिटियों का गठन किया गया। बैठक का संचालन प्रेम नारायण सिंह ने किया । वहीं धन्यवाद ज्ञापन बाल्मीकि पाठक ने किया। उक्त अवसर पर तारकेश्वर सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजेश रंजन, विकास, संजय कुमार पांडेय, आशुतोष कुमार पांडेय, सोनू कुमार, रजत कुमार, नीरज कुमार, विकास कुमार एवं अन्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग