राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डेवढ़ी गांव में आपसी विवाद को लेकर भाई-बहन को मारपीट कर घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में उक्त गांव निवासी फिरोज आलम ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें नईमुद्दीन मियां, सहवाज मियां, अरबाज मियां, व मेहरून निशा को अभियुक्त बनाया गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि संध्या समय उसकी बहन अपने घर से रोड पर जा रही थी उसी समय नईमुद्दीन मियां उसे लप्पड़-थप्पड़ से मारने लगा। जिसके बाद वह और उसकी मां बचाने के लिए गये तो उनलोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने गले से सोने की सिकड़ी छीन लिया। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग