बच्चे को जहरीले कीड़े ने काटा, अचेतावस्था में पीएचसी में भर्ती
पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। मशरक पीएचसी में रविवार की शाम नौ वर्षीय लड़के को जहरीले कीड़े के काटने पर अचेतावस्था में भर्ती कराया गया। जहां अचेतावस्था में लड़कें की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के जैथर गांव निवासी सुनील सिंह का 9 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार के रूप में हुई। मामले में परिजनों ने बताया कि बरसात के वजह से घर के आसपास लगें पानी की वजह से जहरीले प्रजाति के कीड़ों का प्रभाव बढ़ गया है। लड़का घर में ही था और एकाएक अचेत हो गया जिसे इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक इलाज के दौरान लड़के की स्थति में थोड़ा सा सुधार दिखा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग