पटना हाईकोर्ट में कोरोना का बड़ा संक्रमण, 19 सुरक्षाकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी
पटना। राजधानी पटना में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. पटना हाईकोर्ट में कोरोना का बड़ा संक्रमण पाया गया है. हाईकोर्ट की सुरक्षा में तैनात 19 कर्मियों के रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना हाई कोर्ट परिसर में कोरोना का यह बड़ा संक्रमण मिलने के बाद वहां हड़कंप की स्थिति है. जानकारी के मुताबिक फिलहाल जिन सुरक्षाकर्मियों को पॉजिटिव पाया गया है. उनको हाई कोर्ट परिसर में ही बने सिंगल बैरक के अंदर आइसोलेशन में रखा गया है। रविवार को पटना हाइकोर्ट में कार्यरत में 19 सुरक्षाकर्मियों को कोरोना संक्रमित पाया गया है. इसके पहले यहां पदस्थापित एक डीएसपी को भी संक्रमित पाया गया था. अन्य सुरक्षाकर्मियों की कोरोना जांच के लिए कार्रवाई की जा रही हैं. हाईकोर्ट के कई कर्मचारी भी इनके लगातार संपर्क में रहे हैं। उनकी भी जांच की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग