संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सारण डीआईजी रवींद्र कुमार ने रविवार को रात्रि करीब 11 बजे के आसपास बनियापुर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में डीआजी ने थाने में कई अभिलेखों की जांच कर आवश्यक निर्देश दिया। वही कांडों का निष्पादन त्वरित गति से करने के साथ-साथ वारंटियों की धरपकड़ अभियान तेज करने का निर्देश दिया। साथ ही चोरी-छीपे शराब की खरीद- विक्री करने वाले धंधेबाजों पर पैनी नजर रख उन्हें सलाखों के पीछे भेजते हुए पूर्ण शराब बंदी को सफल बनाने के लिये लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया गया। मौके पर एसएचओ अमितेश, एसआई पिन्टु कुमार, गुलाम मुर्तुजा, राधामोहन पंडित, विजय साह सहित सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग