- शहीद जवाहर यादव फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच सिवान और दानापुर के बीच कल
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल के मैदान में बुधवार को तीन दिवसीय शहीद जवाहर यादव मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैंच खेला गया। इसके पूर्व राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव द्वारा शहीद जवाहर यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने बाद फुटबॉल को शूट मारकर दूसरे सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ किया गया। तीन दिवसीय शहीद जवाहर यादव फुटबॉल टूर्नामेंट का दूसरे दिन का सेमीफाइनल मैच यूपी के मोहम्मद फुटबॉल क्लब मऊ और बिहार के दानापुर रेलवे फुटबॉल क्लब की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित अवधि में दोनों टीमों के बीच खेले गए रोमांचक मैच में दोनों में से कोई भी टीम एक गोल भी नहीं कर सकी। इसके बाद पेनाल्टी मारने का मौका दिया गया। जिसमें दानापुर रेलवे टीम ने मोहम्मद क्लब मऊ को 1-0 गोल से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई। आयोजकों ने बताया कि अब यूनाइटेड फुटबॉल क्लब सिवान व दानापुर रेलवे फुटबॉल टीमों के बीच गुरुवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। इस अवसर पर राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव, माकपा नेता अरुण कुमार, अवधेश यादव, जितेंद्र यादव, जाकिर हुसैन, डॉ बाबूजान अंसारी, डॉ केएम प्रसाद, कमेंटेटर उपेंद्र पांडेय, श्याम विहारी पंडित, अहमद अली नेताजी, आजाद प्रसाद, पूर्व नगर पार्षद जितेंद्र सिंह, शिक्षक उपेंद्र कुमार यादव, छविनाथ मांझी, रविरंजन कुमार, भिखारी यादव, आशुतोष उपाध्याय, रवि कुमार महतो आदि मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग