राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैयाँ (सारण)। प्रखंड के डुमरी पंचायत के फरीदनपुर गाँव के जीवनराम उर्फ जग्गू राम के घर पर बिहार सरकार के सतत़ जीविकोपार्जन योजना के तहत नीरा उत्पादन सह विक्रय केन्द्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जीविका के बीपीएम धीरेनद्र प्रताप सिंह ने वहाँ मौजूद जीविका दीदियो को बताया कि अधिक से अधिक महिलाओं को जीविका में जोड़कर सभी दीदियो को रोजगार उपलब्ध कराने की जीविका द्वारा कोशिश की जा रही है। इस मौके पर बीपीएम तरैयाँ धीरेन्दर प्रताप सिंह, जीविका के सीसी अभिषेक कुमार, एसजेवाई एम़आरपी सूर्येश प्रसाद निर्मल, लाभुक जीवनराम उर्फ जग्गूराम, और दर्जनों जीविका दीदी मौजूद रही।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग