छपरा(सारण)। छपरा-सोनपुर मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत मौके पर हो गई। मृत महिला छपरा शहर के नगर थाना अंतर्गत साहेबगंज सोनार पट्टी निवासी पप्पू प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी अनीता देवी बताई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनीता देवी अपने पुत्र प्रिंस के साथ बाइक पर बैठकर हाजीपुर अपने मायके छठ पूजा को लेकर जा रही थी। इसी बीच एन एच पर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिवार वालों के द्वारा उसे छपरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं इस घटना की सूचना के बाद घरवालों में कोहराम मच गया। वहीं परिवार वालों के आग्रह एवं छठ पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन के आदेश के बाद देर रात उस महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग