संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। शनिवार को वासंतिक नवरात्र के अष्टमी तिथि को लेकर श्रद्धालु भक्तो ने माँ के अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा वैदिक-मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि- विधान के साथ कि या गया।इस दौरान मुख्य बाजार स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में प्रातःकाल के आरती और पूजन में भाग लेने के लिये काफी संख्या में श्रद्धालु भक्तो पहुँचे।जहाँ दोपहर तक श्रद्धालु भक्तो का आना- जाना लगा रहा। वाराणसी से पधारे आचार्य विजय त्रिपाठी एवं दिनेश त्रिपाठी की देख-रेख में पूजन कार्य चल रहा है। जहाँ आचार्यो द्वारा दुर्गा सप्तसती और संपुट की अनवरत लयबद्ध पाठ से मंदिर परिसर सहित आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पूजा समिति के सदस्य संजय सिंह,बिपुल तिवारी,चंद्रभूषण पांडेय, बृजबिहारी मिश्रा आदि ने बताया कि रविवार को नवरात्रि के अवसर पर गढ़देवी परिसर में कन्या पूजन का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद हवन का कार्यक्रम संपन्न होगा। इधर पूजा समिति के सभी सदस्य माता के दर्शन को,आने वाले भक्तो को किसी प्रकार की परेशानी न,हो को ध्यान में रख पूरी मुस्तैदी के साथ पूजा स्थल पर तन्मयता से जुटे है। नवरात्रि के अवसर पर गढ़देवी मंदिर और बगल में ही स्थित हनुमान मंदिर को भी भब्य और आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मंदिर परिसर को आधुनिक लाइट से भी सजाया गया है। जो रात्रि में अनुपम छटा बिखेर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग