संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सतुआ पंचायत के सतुआ गांव में गंडकी नदी पर बने पुल एवं छठ घाट के समीप के अतिक्रमित भूमि को अंचलाधकारी स्वामीनाथ राम द्वारा शनिवार को खाली कराया गया। अंचलाधिकारी ने बताया कि उक्त स्थल पर आधा दर्जन से अधिक लोगों द्वारा बेड़ी, खोप, नाद, खूंटा एवं अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसको लेकर आवागमन बाधित होने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी। जिसके आलोक में जांच- पड़ताल के उपरांत अतिक्रमित भूमि को खाली करा दिया गया। सीओ ने बताया कि उक्त स्थल पर ताड़ी पीने वालों लोगों की भीड़ लगने की भी शिकायत मिली थी। जिसकों देखते हुए तत्काल कारवाई की गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग