संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के मेढुका गांव में ग्राम पूजा समिति द्वारा शनिवार को मंदिर परिसर में अखंड अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। अष्टयाम से पूर्व जलभरी भी की गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग।लिया। आचार्यों की देखरेख में बैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई।जहाँ चिलचिलाती धूप के बावजूद भी भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था।इस दौरान जय श्री राम के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। वही हरिनाम संकीर्तन से गांव सहित आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मौके पर स्थानीय जिलापार्षद रुचि प्रिया, मनोरंजन ठाकुर, संजय शर्मा सहित पूजा समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग