पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बंसोही बाजार पर बाइक सवार युवक और साइकिल सवार वृद्ध की टक्कर शुक्रवार की शाम को हो गयी। जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। जहा बाइक सवार युवक की पहचान दुमदुमा गांव निवासी भरत मांझी का 23 वर्षीय पुत्र अनुज कुमार और साइकिल सवार दुरगौली गांव निवासी स्व ग्रिस देव पांडेय का 60 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र पाण्डेय के रूप में हुई। घटना के बारे में लोगों ने बताया कि साइकिल सवार बाजार गये थे वही बाइक सवार घर की तरफ आ रहा था कि दोनों में टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए। घायल दोनों की गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग