- बाइक एवम जिंदा के कारतूस पुलिस ने की जब्त
राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थानाक्षेत्र के सेमरी गांव में गायक से शुक्रवार को पड़ोसी गांव के आधे दर्जन लोगो ने गाली गलौज कर मारपीट की। गायक के पक्ष में आए स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि दिलीप सिंह एवम ग्रामीणों से भयभीत हमलावर बाइक छोड़ भाग खड़े हुए। भागने के दौरान दो जिंदा कारतूस गिर गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मशरक गशती पुलिस ने बाइक एवम कारतूस जब्त कर लिया। इधर जख्मी गायक शैलेश राय उर्फ शैलेश सावरिया ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर पड़ोसी मरीचा गांव के आधा दर्जन लोगो को आरोपित किया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि सभी हथियार से लैस बाइक से अचानक घर पर पहुंच गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जानलेवा हमला से बचाव के दौरान शोर होने पर गांव के लोग इकट्ठा हुए फिर सभी भाग खड़े हुए। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग