राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

चाकू गोदकर किशोर की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड अंतर्गत दाउदपुर थाना क्षेत्र के मदनसाठ गांव के चंवर में एक किशोर की चाकू गोदकर निर्मम हत्या का मामला प्रकाश में आया है। वहीं साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से किशोर के शरीर पर तेजाब गिराकर जलाने की भी बात बताई जा रही है। मृत किशोर की पहचान कोपा थाना क्षेत्र के समहौता गांव निवासी भूषण सिंह के 16 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार सिंह के रूप हुई है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीण गेंहू काटने के लिए चंवर की तरफ गए थे, तभी लोगों ने खून से लथपथ किशोर के शव को देखा। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इस बीच स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना दाउदपुर थाना पुलिस को दिया। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही दाउदपुर थानाध्यक्ष बिरेन्द्र राम अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल के बाद किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए छपरा भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पहुंच कर मृतक की पहचान की।
बताया जा रहा है मृतक के मोबाइल पर गुरुवार के दोपहर कोई फोन आया था। जिसके बाद वह घर से निकला तो नहीं लौटा। परिजन खोजबीन में लगे थे। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं मृतक के परिवार में चिख-पुकार मच गयी है। मां रूबी देवी व बड़ी बहन अनन्या सिंह समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक आयुष ने इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। मृतक अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। बताया जाता है कि अपराधियों ने फोन करके उसे बुलाया। जिसके बाद वह बाजार से राशन लाकर घर पर रखा और बिना कुछ बताये निकल गया। जब वह शाम तक वापस नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन में जुट गए। परिजन खोजबीन कर ही रहे थे कि शुक्रवार को हत्या की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने दाउदपुर थाना पहुंच कर शव की पहचान की।