राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

महादेवी यज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के अरना पंचायत अंतर्गत ग्राम बारोपुर काली के प्रांगण में नौ दिवसीय देवी महायज्ञ का शुभारंभ आचार्य विश्वनाथ तिवारी, आचार्य प्रमोद पाठक, आचार्य ब्रजेश कुमार पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुरुआत किया गया। इस यज्ञ के लिए गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा में हजारों हजार की संख्या में माताएं एवं बहनें एवं ग्राम के सभी भक्तजन सम्मिलित हुए। यह कलश यात्रा ग्राम बारोपुर, अरना ग्राम होते हुए बड़वाघाट घोघारी नदी के तट तक पहुंचा। जहां आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरी का कार्य किया गया। जल भरी करते हुए पुनः चांद बड़वा ग्राम होते हुए नगर भ्रमण के साथ यज्ञ स्थल काली माता के स्थान तक पहुंचा। आचार्य ब्रजेश कुमार पांडेय ने कहा कि यज्ञ के तीन अर्थ है:-पहला देव पूजा, दूसरा दान और तीसरा संगति करण। संगतिकरण का अर्थ है-संगठन। यज्ञ एक प्रमुख धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों को सत्य प्रयोजन के लिए संगठित करना होता है। इस युग में संघ शक्ति ही प्रमुख है। परास्त देवताओं को पुनः विजई बनाने के लिए प्रजापति ने उसकी प्रथम शक्तियों का एकीकरण करके संघ शक्ति के रूप में दुर्गा शक्ति का प्रादुर्भाव किया था। उस माध्यम से उनके दिन फिरे और संकट दूर हुए। मानव जाति की समस्या का हल सामूहिक शक्ति संघबद्वंता पर निर्भर है। एकाकी व्यक्तिवादी असंगठित लोग दुर्बल और स्वार्थी माने जाते हैं। इस यज्ञ में सम्मिलित होने वाले सभी लोगों को शक्तियां प्रदान होगी एवं शांति प्राप्त होगी। अरना पंचायत के पंचायत समिति सदस्य रमेश रावत ने कहा कि  इस यज्ञ का प्रयोजन क्षेत्र में अमन शांति के लिए किया जा रहा है, रमेश रावत ने कहा कि इस महायज्ञ में विद्वान प्रवचन कर्ताओं के द्वारा प्रवचन की सुविधा प्राप्त होगी, कुशल कलाकारों के द्वारा कला का प्रदर्शन दिखाया जाएगा, खेलकूद के लिए बहुत सारे मनोरंजन का साधन उपलब्ध है, समिति सदस्य यज्ञ में सभी लोगों को सम्मिलित होने के लिए निवेदन किया है।यह यज्ञ स्थल सारण सिवान गोपालगंज के बीचो बीच सीमा पर हो रहा है। तीनों जिला से काफी संख्या में भक्तजन यज्ञ में सम्मिलित हुए हैं। कलश यात्रा में मुख्य रूप से राधा मोहन राय, शंकर राय, सुदामा राय, महेश राय, कृष्णा राय, गणेश राय, जटा शंभू सिंह, मनोज राय, सत्येंद्र राय, राजदेव राय के साथ-साथ बहुत सारी मात्राएं एवं बहने एवं ग्राम के भक्तजन सम्मिलित हुए।