राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के रसूलपुर थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी व सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी कर पिता-पुत्र समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से माधोपुर गांव में छापेमारी कर एक अर्से से फरार कई मामलों के आरोपित तपन उपाध्याय व नीतेश कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ सहायक पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से असहनी मठिया गांव के मुन्ना कुमार भारती व बलिया गांव के रितेश भारती को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार सभी आरोपितों को जेल भेज दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग