राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के छित्रवलिया व चड़वा गांव में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिला समेत आठ लोग घायल हो गये है। बताया जाता है कि चड़वा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में बासोमती देवी, मधुरिमा कुमारी, रामायण यादव व काजल कुमारी घायल हो गई। आपसी विवाद को लेकर छित्रवलिया गांव में हुई मारपीट की घटना में करिश्मा कुमारी, दिनेश यादव समेत चार लोग घायल हो गये है। घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के डॉ पंकज कुमार ने किया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दिया गया है। इस संबंध में थाने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अबतक किसी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग