पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सतुआन पर्व पर मशरक राम जानकी शिव मंदिर के प्रांगण में गुरूवार को श्रृद्धालुओं ने सतुआ ग्रहण किया। इसकी सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। मौके पर अधिवक्ता सरोज सिंह,भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह, हिंदू जागरण मंच जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गुप्ता, नंदन बाबा, अतुल पांडेय समेत कई अन्य मौजूद रहे। सतुआ संक्रांति जिसे आम लोगों की बोलचाल की भाषा में सतुआन का नाम दिया गया है। मूलत: यह पर्व भोजपुरी संस्कृति के काल बोधक पर्व है। सौर्य मास के अनुसार सूर्य जिस दिन कर्क रेखा से दक्षिण की जाता है। उसी दिन यह त्योहार मनाया जाता है। इसी दिन से खरमास का भी समापन हो जाता है और जनमानस शादी विवाह के आयेाजनों में व्यस्त भी हो जाते है। राम जानकी शिव मंदिर के आचार्य टुन्ना बाबा ने बताया कि सुर्य के मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने पर यह पर्व मनाया जाता है। ग्रीष्म ऋतु के आरंभ होने से जल व संतू का दान पितर को शीतलता प्रदान करतीं हैं। इससे वो खुश होकर अपने परिवार को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।वही आज से खरमास का समापन हो गया इसके बाद शुभ मांगलिक कार्य शुरू हो जायेगा। इस संक्रांति को सतुआ पर्व या सतुआनी के नाम से जाना जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग