राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। मुफ्फसिल थानान्तर्गत पुलिस टीम को प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा ए० एल० टी० एफ० के सहयोग मुफ्फसिल थानान्तर्गत छपरा – डोरीगंज मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान एक कन्टेनर ट्रक के द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिसे वाहन चेकिंग में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/ बल द्वारा पीछा कर के पकड़ा गया। जॉचोपरान्त कन्टेरन ट्रक से Imperial Blue ब्रांड का 1651 लीटर अंग्रेजी शराब एवं 03 मोबाईल जप्त कर अभियुक्त 1 . काश्मीर सिंह, थाना सदर सोनी पथ, जिला सोनीपथ, राज्य हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में मुफ्फसिल थाना कांड सं0- 259/ 22 दिनांक 11.04.22 धारा 30 (ए)/ 32 (ii) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। गिफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर इसमें शामिल अन्य अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग