पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा डीह टोला गांव में शनिवार की सुबह एक युवक की संदिग्धावस्था में शव एम्बुलेंस में पाया गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ ने एस एच- 90 पर शव को एम्बुलेंस के साथ खड़ा कर हत्या का आरोप लगा कर सड़क को जाम कर दिया। मृतक की पहचान बगरा डीह टोला गांव निवासी जय प्रकाश कुशवाहा का 22 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल बल के साथ शव को कब्जे में लेने का प्रयास कर रहे थे। वही ग्रामीणों सड़क जाम कर वरीय पदाधिकारियों के आने की मांग कर रहे थे। मामले में परिजनों ने बताया कि युवक बिजली मिस्त्री का काम करता है वही उसे शुक्रवार की रात उसे पिकअप वैन पर आधा दर्जन लोग बुलाकर ले गये वही शनिवार की सुबह युवक के शव को एम्बुलेंस में लाद कर दरवाज़े पर लाएं। जिससे आक्रोशित परिजन हत्या का आरोप लगा हंगामा करने लगे। घंटों की मशक्कत के बाद थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया। वहीं मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग