संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। कार्यालय आये साधन सेवी की बाइक चोरी कर ली गयी। घटना बनियापुर बीआरसी कार्यालय के सामने की है। जहां से एमडीएम साधन सेवी बीर बहादुर चौधरी की ख ड़ी बाइक गायब हो गयी। साधन सेवी ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है।जिसमें अज्ञात को नामजद किया है। पीड़ित ने बताया है कि वह कार्यालय आये थे। बाइक को मुख्य दरवाजे पर लगा कर अपने कार्यो को निपटाने में जूट गए। जब वह घर जाने के लिए बाहर निकले तो उनका बाइक खड़ी की गई जगह से गायब था। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस चोरी गयी बाइक के विषय में पता लगाने में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग