संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बेकाबू पछुआ हवा की रफ्तार से आगलगी की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला अंचल क्षेत्र के कराह नट टोली की है। जहाँ शुक्रवार की रात्रि भीषण आगलगी की घटना हुई। जिसमें धु- धुकर बस्ती के चार दर्जन से अधिक फुसनुमा और करकटनुमा मकान जलकर मलवे में तब्दील हो गई। आगलगी की घटना के स्पष्ठ कारणों का पता नही चल सका है। मगर कई तरह की बाते सामने आ रही है। कुछ लोग चूल्हे से निकली चिंगारी की वजह से तो कुछ लोग बिजली की शाट सर्किट से घटना होने की पुष्टि कर रहे है। जबकि कुछ लोगों द्वारा कई अन्य कारण भी बताया जा रहा है। इस घटना में गणेश नट, किताब नट, पुलिस नट, दूधनाथ नट, जगन नट, बचन नट सहित पचास से अधिक घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गए है।
काफी मसक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
आगलगी कि घटना इतनी बिकराल थी कि देखने वालों होश उड़ गए। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते आग के विकराल रूप ने एक-एक कर दर्जनों घरों को निगल लिया।इस बीच स्थानीय लोग आग बुझाने को लेकर पानी, मिट्टी, बालू आदि फेंकने में लगे रहे। मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। घटना के आधे घंटे के अंतराल पर बनियापुर थाने से दमकल की गाड़ी पहुँची। मगर वह भी आग बुझाने में नाकाफी साबित हुई। दमकल,पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के काफी मसक्कत के बाद घटना के तीन घण्टे बाद रात्रि ग्यारह बजे के आसपास आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश पीड़ित परिवार
भीषण आगलगी की घटना में अपना आशियाना खो चुके पीड़ित परिवार अब चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के बीच खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। आगलगी की घटना में लाखों रुपये की नुकसान होने की बात बताई जाती है। इस दौरान घर में रखे अन्न, वस्त्र, नकदी, बिछावन,लकड़ी एवं घर मे रख लगभग सारी सामग्री स्वाहा हो चुका है। ऐसे में पीड़ित परिवार के समक्ष उठने-बैठने से लेकर खाने-पीने तक कि समस्या उतपन्न हो चुकी है। बताया जाता है कि पीड़ित परिवारों में आधा दर्जन ऐसे परिवार भी शामिल है। जिनके घरों में इसी महीने पुत्र- पुत्रियों की शादी होनी थी। जहाँ तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था।मगर आगलगी की घटना ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया है।
क्षति के आकलन में जुटा प्रशासन
अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम ने बताया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा घटना स्थल की जांच कर क्षति का आकलन किया जा रहा है। सूची समर्पित होने के बाद प्रवधान के मुताबिक मिलने वाली अग्नि सहाय योजना की राशि पीड़ितों को उपलब्ध कराई जाएगी। इधर स्थानीय मुखिया अरुण दास, पूर्व बीडीसी सदस्य भगवानजी शर्मा, डब्लू यादव आदि ने जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।
फ़ोटो (आगलगी में प्रभावित घर और मलवे में तब्दील सामग्री)।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा