पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा मठिया गांव की गूंगी शिल्पी कुमारी 20 वर्ष की शादी दुमदुमा शिवमन्दिर में परिजनो एवम ग्रामीणों के सहयोग से दहेज मुक्त शादी धूमधाम से संपन्न हुई। शिल्पी के पैदा होने के बाद पिता केदार दास घर छोड़कर गए सो आज तक वापस नही लौटे। पति के गायब होने के बाद पुष्पा देवी गूंगी बिटिया की आवाज खुद बन हमेशा साथ रख पाल पोस कर बड़ा किया। अपने साथ बच्ची का भरण पोषण करने के लिए गांव गांव घूमकर महिला श्रृंगार सामग्री के जरूरत का सामान टोकरी में रख बेचना शुरू किया । साथ में प्यारी शिल्पी भी होती। गूंगी होने के बावजूद भी शिल्पी शालीन एवम कुशाग्र बुद्धि की वजह से गांव के हर घर की प्यारी बिटिया बन गई थी। जिसका परिणाम शिव मंदिर में संपन्न हुई शिल्पी की शादी में दिखा। आसपास के तीन चार गांव के सैकड़ों महिला पुरुष गरीब दिव्यांग शिल्पी एवम उसके दूल्हे के लिए उपहार लेकर पहुंच आशीष दिया। शिल्पी ने इशारे एवम आंख से लुढ़क रहे खुशी के आंसू से सबको धन्यवाद दिया। हिंदू रीतिरिवाज से केदार दास के पुत्र मंटू दास ग्राम बलथरा सोहीलपट्टी थाना बसंतपुर सिवान के साथ बिना दान दहेज के संपन्न हुई। मंटू दास एक फैक्ट्री में स्थायी कर्मचारी है वही उसके हाथ की सभी उंगली कटी थी। शिल्पी के मामा पवन कुमार बेल्थरारोड जिला बलिया उत्तर प्रदेश निवासी ने शादी की रस्म पूरी कराई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग