पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में रविवार को मैट्रिक और इंटर की परीक्षा परिणाम 2022 में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को यदुवंशी पूजा समिति की तरफ से समारोह पूर्वक सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।इस समारोह की अध्यक्षता यदुवंशी पूजा समिति के अध्यक्ष युवा समाजसेवी टुनटुन कुमार यादव व मंच संचालन अमित सर ने किया। सम्मान समारोह में हनुमानगंज गांव में इस वर्ष मैट्रिक और इंटर के परीक्षा में जो प्रथम श्रेणी, द्वितीय और तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए व स्कूल टॉपर रहे सफल छात्र छात्राओं को साइकिल,दिवाल घड़ी और बुके देकर सम्मानित किया गया।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए युवा समाजसेवी टुनटुन कुमार यादव ने बताया कि बच्चों को सम्मानित करने से मेधावी छात्राओं का हौसला बढ़ता है और परिणाम बेहतर होता है। वही मंच संचालक ने संबोधित करते हुए बताया कि बच्चों के प्रतिभा को सम्मानित करने से पिछले वर्ग के बच्चों को प्रभावित करता है और बच्चों में आगे बढ़ने की हौसला उत्पन्न होता हैइसके अलावा अन्य लोगों ने भी सम्मान समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर जितेन्द्र राय,वकील राय, बिनोद राय के अलावा काफी संख्या में अभिभावक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग