राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/दिघवारा (सारण)। जिले के डोरीगंज स्थित भैरोपुर निजामत के निवासी रामायण प्रसाद चौरसिया जनवितरण प्रणाली में हो रहे धांधली को लेकर अकेले ही बड़ा मुहिम चलाए हुए हैं। फिर भी जनवितरण में सुधार नहीं आया है। रामायण चौरसिया बताते हैं कि एक युनिट पर अनाज सरकारी नियम के अनुसार जहां 5 किलोग्राम मिलना चाहिए। वहीं 4 किलोग्राम हीं मिलता है, इसकी जानकारी इन्होंने सारे जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक दि मगर कुछ दिन तक सुधार के बाद फिर धांधली चालू है। इस कारण रामायण अब राष्ट्रपति से अपनी शिकायत करने साइकिल यात्रा कर जाएंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग