राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर एकमा थाने की पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर 42 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने इस दौरान एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। जबकि दो धंधेबाज पुलिस को देख कर फरार बताए जाते हैं। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी ने सशस्त्र पुलिस बल के सहयोग से परसागढ़ बाजार में छापेमारी कर 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। पुलिस को देखकर धंधेबाज संतोष चौधरी फरार हो गया। जबकि छित्रवलिया गांव में छापेमारी कर सात लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया है। पुलिस ने मौके से धंधेबाज लड्डू मांझी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं माने गांव में छापेमारी कर पुलिस ने पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया। बताया जाता कि पुलिस को देखकर धंधेबाज अर्जुन प्रसाद मौके से फरार हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग