संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड अंतर्गत पिरौटा खास पंचायत में पंचायत रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत पंकज कुमार (40 वर्षीय) की असामयिक निधन पर सोमवार को प्रखंड कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत पीआरएस को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम पदाधिकारी संजय निराला ने बताया कि बिगत चार-पांच माह से दिवंगत पीआरएस बनियापुर प्रखंड के पिरौटा पंचायत में कार्यरत थे।जिनकी हृदयघात से रविवार को निधन हो गया। वे मूलतः नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के अलीनगर पोआरी निवासी थे।पिरौटा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश साह ने बताया कि पीआरएस ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ छवि के व्यक्ति थे। जिनकी कार्यशैली से पंचायत में मनरेगा संबंधित सभी कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाता था। शोक व्यक्त करने वालों में अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, पीओ संजय निराला, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश साह, लेखापाल सुबोध कुमार पांडेय, पीटीए अरुण कुमार शर्मा, अनंत कुमार, दानचंद साहू सहित दर्जनों प्रखंड एवं अंचल कर्मी शामिल रहे।
फ़ोटो(पीआरएस के निधन पर शोक व्यक्ति प्रखंडकर्मी)।


More Stories
ईवीएम की कमिशनिंग जितनी अच्छी होगी पोल डे पर उतनी ही आसानी होगी: डीएम
डीएम ने गणना फॉर्म के बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग को लाइव देखा
आयुष्मान भारत योजना के राज्यस्तरीय रैंकिंग में सारण को मिला पहला स्थान