पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के दुरगौली पंचायत के दुमदुमा गांव में बुधवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से झोपड़ी में आग लग गई जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग ने झोपड़ी समेत भूसा भरा बेड़ी को भी जलाकर राख कर दिया। अग्निकांड पीड़ित दुमदुमा गांव निवासी ईशु मिया हैं। घटना के बारे में मौके पर पहुंचे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई जब तक घर के लोग चिल्लाते तब तक झोपड़ी समेत भूसा भरा बेड़ी जलकर राख हो गया। पलानी में रखा कपड़ा,खाने का सामान, अनाज समेत बेड़ी भरा भूसा जल कर राख हो गया। पीड़ित को जो भी सरकारी सहायता होगी दिलवाने में मदद की जाएंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग