राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करतें हुए भारी मात्रा में लाखों रुपए मूल्य की देशी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त किया हैं वही पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया। घटना के बारे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सुचना मिली कि भारी मात्रा में अवैध शराब की आवग होने वाली है तो थाना पुलिस जमादार देवनन्दन राम और ओम प्रकाश यादव की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में सिसई गांव में छापेमारी की गई तो नहर के पास झाड़ी में छुपाकर रखा गया 900 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। देशी शराब 18 नीले रंग के गैलनो में सील कर भरा हुआ हैं। वही अंधेरे का फायदा उठाकर शराब धंधेबाज सिसई गांव निवासी भोला नट फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज भोला नट समेत आधा दर्जन लोगों की पहचान की गई है जिन पर प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रकिया शुरू कर दी गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग