राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र में मोबाईल सीम को फर्जी दस्तावेज पर बेचने का बड़ा खुलासा गुरुवार को हुआ है। मामले में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने मोबाइल सीम कार्ड बेचने वाले रिटेलर और डिस्ट्रीब्यूटर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी के बारे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सारण पुलिस अधीक्षक के आदेश संख्या 878/ एमसीआर के आदेशानुसार विशेष कार्य बल पटना के ज्ञापांक 484 / एसटीएफ द्वारा कार्रवाई करने का पुलिस को निर्देश प्राप्त हुआ है। इसी आलोक में प्राथमिकी कांड संख्या 178/22 दर्ज करायी गई है। इसमें रिटेलर महावीर कम्युनिकेशन एवं डिस्ट्रीब्यूटर कृष्णा इन्फोकांम को आरोपित बनाया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय सारण से डिस्ट्रीब्यूटर और रिटेलर की सूची संलग्न कर भेजी गई है। इसी आधार पर संबंधित रिटेलर व डिस्ट्रीब्यूटर को मोबाइल नंबर के साथ षड्यंत्र के तहत जालसाजी कर फर्जी कागजात पर सिम कार्ड बेचने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग