- घर का एकमात्र कमाऊ था प्रदीप
राष्ट्रनायक न्यूज।
कटेया (गोपालगंज)। कटेया के एक युवक की शनिवार की रात्रि उत्तर प्रदेश के केडी चौराहे के समीप सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रविवार को मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे प्रखंड में सन्नाटा छा गया। बताया जाता है कि कटेया नगर के वार्ड नंबर 3 निवासी स्वर्गीय सुभाष यादव का 23 वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के बघौच थाना क्षेत्र के केड़ी चौराहा गया हुआ था। वहाँ पहुंचने से पहले किसी अज्ञात गाड़ी ने ठोकर मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों के द्वारा घायल व्यक्ति को बघौच में किसी प्राइवेट चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रदीप यादव तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता का साया कुछ दिन पहले ही परिवार पर से उठ गया था| अगले माह उसकी बहन का शादी होने वाली है। बहन के शादी के लिए सारी व्यवस्थाएं उसी के ऊपर निर्भर थी| लेकिन ईश्वर को यही मंजूर था। यह घटना पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है| परिवार के सदस्यों को रो रो कर बुरा हाल हो गया है। परिवार पर संकट के बादल मंडरा रहा है|


More Stories
सारण में 37.92 लाख आबादी को खिलायी जायेगी फाइलेरिया से बचाव की दवा: डॉ दिलीप
एनक्वास प्रमाणीकरण से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर क्षेत्र के लोगों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं
पाटलिपुत्र-छपरा पेसेंजर ट्रेन को रद्द करना जनहित के विपरीत