संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बेटी की तिलक की तैयारी के लिए बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे वृद्ध से उच्चकों ने 49 हजार रुपये छीन लिया। रुपये छीनकर उच्चके सुरक्षित फरार हो गए। घटना बनियापुर के परसा पीर बाबा के पास सोमवार को हुई। छिनतई के शिकार वृद्ध महुआरी टोला निवासी गोरख महतो बाताया जाता है। वृद्ध ने बताया कि बेटी की तिलक के लिए सामानों को खरीदना था। जिसके लिए वह पीएनबी बनियापुर की शाखा से रुपये निकालने आया था। वह रुपये निकाल कर लौट रहा था तभी पूर्व से घात लगाए उच्चकों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि घटना स्थल पर ही एक युवक शराब पीने का नाटक कर वृद्ध को घेर लिया। शराबी बना युवक वृद्ध को परेशान करने लगा। तभी बाइक पर बैठा दूसरा उच्चका रुपये से भरे बैग को झपट लिया। उचक्कों ने वृद्ध का पास बुक फेंक दिया और कहा कि अब तुम घर चले जाओ। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस अनुसन्धान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग