पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पंचायत के गोढ़ना वार्ड-9 में बीते महीने पहले अचानक अज्ञात कारणों से घर में लगी आग के कारण पूरा घर जलकर राख हो जाने का मामला सामने आया था। उक्त मामले में पीड़ित परिवार को सोनौली मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू के द्वारा सरकारी प्रावधान के अनुसार मिलने वाली सहायता राशि का चेक बुधवार को दिया गया। मौके पर मुखिया इम्तेयाज खान उर्फ चुन्नू बाबू ने बताया कि बीते महीने पहले आग लगने से सुदामा साह का पलानीनुमा मकान जलकर राख हो गया जिसमें पीड़ित परिवार को बिहार सरकार आपदा प्रबंधन विभाग के तरफ से 9800 रूपये का चेक प्रदान किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग