पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के तख्त टोला के पास एस एच-90 पर गुरुवार को अनियंत्रित टैक्टर ने साइकिल से कम्प्यूटर क्लास करने जा रही छात्रा को कुचल डाला जिसमें साइकिल सवार छात्रा को बुरी तरह से घायलावस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया। घायल छात्रा की पहचान चरिहारा गांव निवासी छठू पंडित की 16 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी के रूप में हुई। घटना के बारे में आर्मी कैंटीन संचालक रंजन कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा साइकिल से मशरक में कम्प्यूटर कोचिंग करने जा रही थी कि भूसा लदा अनियंत्रित टैक्टर ने बुरी तरह से कुचल डाला जिसमें वह घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉ ब्रजेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग