राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के सोनौली गांव में बीते पंचायत चुनाव में वोट नही देने और विरोध करने का विवाद खड़ा कर एक शख्स से मारपीट कर जान से मारने की धमकीं देने का मामला सामने आया। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। दर्ज प्राथमिकी में आशीष कुमार सिंह पिता विजेन्द्र सिंह ने बताया कि वे अपने घर से खेत की तरफ जा रहें थें कि नहर पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि संतोष सिंह और योगेन्द्र सिंह पहले से घात लगाकर घेर लिएं। संतोष सिंह कट्टा सर पर भिड़ाकर बोलें कि चुनाव में मेरा विरोध किए हों जान से मार देंगे वही योगेन्द्र सिंह धारदार चाकू जान मारने की नियत से भिरा दिए और धमकी दिए कि यदि रहना है तो मेरे हिसाब से रहना होगा नही तो अपहरण कराकर जान से मार देंगे वही संतोष सिंह ने जाते जातें धमकी दी कि यदि थाना पुलिस के पास जाएगो तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। मामले में थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग